UP New DGP: जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण ? जिन्हें सौंपी गई यूपी पुलिस की कमान

125

UP New DGP Rajeev Krishna: उत्तर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी का नया कार्यवाहक DGP नियुक्त किया है। निवर्तमान DGP प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। राजीव कृष्ण वर्तमान में सतर्कता महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

राज्य सरकार ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल के प्रमुख) के चयन और नियुक्ति के लिए नियमावली 2024 को मंजूरी दी थी। हालांकि अभी तक चयन समिति का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला। इसीलिए राजीव कृष्ण को डीजीपी पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। वह 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं।

IPS राजीव कृष्ण का ऐसा रहा अब तक का सफर

बता दें कि 20 जून 1969 को जन्मे लखनऊ निवासी राजीव कृष्ण यूपी कैडर के 1991 बैच के IPS अफसर हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और फिर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। 1991 में सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ। 1993 में आईपीएस के तौर पर उनकी नियुक्ति 10 अक्टूबर 1995 को उन्हें सीनियर स्केल में पदोन्नत कर दिया गया।

इसके बाद 9 अगस्त 2005 को उन्हें सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया गया। 7 अगस्त 2007 को उन्हें उप महानिरीक्षक (DIG) और 9 नवंबर 2010 को महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत मिली। फिर एक जनवरी 2016 को उन्हें अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) बनाया गया। 1 फरवरी 2025 को राजीव कृष्ण महानिदेशक (DG) के पद पर पदोन्नत मिली थी।

UP New DGP: अपराध नियंत्रण में निभाई मुख्य भूमिका

Related News
1 of 1,067

आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर कार्यरत रहते हुए राजीव कृष्ण ने बीहड़ों में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर रहते हुए उन्होंने ‘ऑपरेशन पहचान’ ऐप के माध्यम से अपराधियों की पहचान और निगरानी में आधुनिक तकनीक का समावेश किया। महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट की ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था लागू की।

राजीव कृष्ण यूपी पुलिस की कैडर सूची में 12वें स्थान पर हैं। इसके चलते उन्हें अभी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी। इसके लिए उन्हें मार्च 2025 तक इंतजार करना होगा, क्योंकि तब तक डीजी रैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके होंगे।

पत्नी मीनाक्षी सिंह IRS अफसर

उत्तर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की पत्नी मीनाक्षी सिंह भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में लखनऊ में आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर है। उनके बहनोई राजेश्वर सिंह पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद, वे राजनीति में आए और अब लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा, उनकी भाभी लक्ष्मी सिंह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...