CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, दो की हालत गंभीर

0 42

श्रीनगर– जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई।

Related News
1 of 1,193

यह भी पढ़ें-मायके से नहीं लौटी पत्नी तो युवक ने पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला

सीआरपीएफ के दो जवानों की हालत गंभीर है जबकि एक जवान को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि अधिकारियों ने पहले बताया था कि सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के एक नाका दल पर गोलियां चला दीं, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

Comments
Loading...