पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत, नम आंखों से पिता ने दी मुख्याग्नि

0 270

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. राजपूत का मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. पिता केके सिंह ने रोते हुई अपने बेटे को मुख्याग्नि दी.

ये भी पढ़ें..सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा

अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता केके सिंह, बहनें, बहनोई और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू शामिल रहे. परिजन के अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे.

Related News
1 of 309

बता दें कि सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित आवास में रविवार को आत्महत्या की थी. इस खबर ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया था. सुशांत महज 34 साल के थे. अभी तक उनके सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक, एक्टर पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे.

Sushant Singh Rajput Last Rites Live update , Sushant Singh Rajput ...

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था. इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

ये भी पढ़ें..बॉलीवुड को एक और क्षति , 42 साल की उम्र में वाजिद खान का निधन

Comments
Loading...