सास को दिल दे बैठा दामाद, रोड़ा बने ससुर को दी खौफनाक सजा…

0 738

प्रदेश में सास और दामाद के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सास और दामाद के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध थे। दोनों के संबंध के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहे ससुर को मौत के घाट उतार दिया गया।

ये भी पढ़ें..वीडियो कॉल कर अभिनेत्री के सामने करने लगा गंदी हरकते, केस दर्ज

अवैध संबंध में रोड़ा बना था ससुर

बता दें कि बिहार के बांका जिले में ससुराल में रह रहे दामाद अपनी सास को दिल दे बैठा। अवैध संबंध में रोड़ा बने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के रजौन थाना क्षेत्र के लौढिया गांव की है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कलयुग पासवान की बड़ी बेटी की शादी मुस्तफापुर में राजेश पासवान से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही राजेश ससुराल में ही रहने लगा। इस दौरान दामाद राजेश का अपनी सास के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया। सास-दामाद के बीच के रिश्ते की जानकारी सभी को हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान ससुर कलयुग भी लुधियाना छोड़कर घर लौढिया रहने लगा।

Related News
1 of 778

जांच में जुटी पुलिस

घर में रहने के दौरान वह खेती करने लगा और फसल की रखवाली के चलते खेत के पास ही झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। कलयुग के घर में रहने पर सास-दामाद को परेशानी होने लगी और इसी परेशानी को दूर करने के लिए कलयुग की निर्ममता से हत्या कर दी गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें..पति की घिनौनी करतूत, पत्नी की गुप्तांग की तस्वीरें की वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...