Samrat Choudhary: बिहार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट के पास 29 विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

114

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने कई अहम विभागों को सीधे अपने नियंत्रण में रखा है, जो प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक कदम का संकेत है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें गृह, कैबिनेट सचिवालय, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन विभाग भी शामिल हैं।

डिप्टी सीएम विजय चौधरी को मिले 10 विभाग

इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण शामिल हैं। जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव कुल 8 विभागों की देखरेख करेंगे, जिनमें ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन शामिल हैं।

Bihar CM Samrat Choudhary: सीएम सम्राट चौधरी के पास रहेंगे ये विभाग

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, दुग्ध, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पंचायती राज विभाग हैं।

Related News
1 of 1,778

Bihar CM Samrat Choudhary: दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास विभाग

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरीः जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग हैं।

डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादवः ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...