SRH vs RR Praful Hinge: कौन है प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम

5

SRH vs RR Praful Hinge: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 21वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में SRH ने आरआर को जीत 57 रनों से दिया। हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर 159 रन बनाकर सिमट गई। हैदराबाद की जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन और आईपीएल डेब्यू करने वासे प्रफुल हिंगे (Prafull Hinge) रहे।

ईशान किशन ने जहां बल्ले कोहराम मचाया। वहीं अपने डेब्यू के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर प्रफुल हिंगे (Prafull Hinge ) ने इतिहास। इस हार के साथ ही राजस्थान की लगातार चार मैचों से चली आ रही जीत का सिलसिला टूट गया। फिलहाल अपने पांच मैचों में से एक मैच हारने के बावजूद, राजस्थान पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है, जबकि SRH अपने पांच मैचों में से दो मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 216 रन बनाए। टीम को शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा, जब मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट गिर गया। इसके बाद, ईशान किशन ने टीम को मुश्किल हालात से निकालने की जिम्मेदारी संभाली और ट्रैविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की।

ईशान किशन की 91 रनों की धुआंधार पारी

ट्रैविस हेड ने 18 गेंदों में 18 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद, ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर सिर्फ 39 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई। कप्तान ईशान 44 गेंदों में शानदार 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे जबकि क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। नीतीश रेड्डी ने 28 रन जोड़े, और सलिल अरोड़ा ने 24 रनों की नाबाद पारी खेली। विरोधी टीम की ओर से, जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने मैच में सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक विकेट हासिल किया।

डेब्यू में प्रफुल हिंगे ने बरपाया कहर

जवाब में, राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में सिर्फ 159 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डेब्यू कर रहे प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर राजस्थान को गहरे संकट में डाल दिया। वहीं दूसरे ओवर में, टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी गंवा दिया। अगले ओवर में, कप्तान रियान पराग (0) भी आउट हो गए। हालात ऐसे थे कि तीसरे ओवर के अंत तक, टीम ने सिर्फ 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, अनुभवी बल्लेबाज़ रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ मिलकर, छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी करके टीम को फिर से जीत की राह पर ला खड़ा किया; हालांकि, जैसे ही 127 के स्कोर पर यह साझेदारी टूटी, टीम एक बार फिर मुश्किल में पड़ गई।

Related News
1 of 372

फरेरा 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। तुषार देशपांडे ने टीम के स्कोर में 25 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए।

प्रफुल्ल हिंगे ने IPL में किया ऐतिहासिक डेब्यू

बता दें कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge) घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं। वह 24 साल के हैं और नागपुर में रहते हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने भी उन्हें नीलामी से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। नीलामी के दौरान, हैदराबाद ने उन्हें उनके बेस प्राइस ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

प्रफुल्ल हिंगे ने 2024 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक, उन्होंने 10 फर्स्ट-क्लास मैचों में कुल 27 विकेट लिए हैं। 6 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस मैच से पहले, उन्होंने सिर्फ़ एक T20 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था। प्रफुल्ल हिंगे चेन्नई स्थित MRF पेस फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। 2024 में वे ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहां उन्हें जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के साथ अभ्यास करने का मौका मिला।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...