Luna 25 Crash रूस के मून मिशन को बड़ा झटका, चांद पर लैंडिंग से पहले लूना 25 हुआ क्रैश

0 178

रूस के मिशन मून को उस वक्त करारा झटका लगा जब रविवार रूस का लूना-25 (Luna 25 Crash) अंतरिक्ष यान चांद पर लैंडिंग करने पहले क्रैश हो गया । अधिकारियों के अनुसार रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इससे पहले शनिवार को ही ऐसी खबरें मिल रही थी कि रूस के मून-मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी आ गई है।

21 अगस्त को इसकी चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। मानवरहित अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करते समय कुछ समस्याओं का सामना करने के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अंतरिक्ष यान चंद्रमा के एक हिस्से का पता लगाने के मिशन का हिस्सा था। यह सोमवार को उतरने वाला था, वैज्ञानिकों का मानना था कि यह जमे हुए पानी और कीमती तत्वों का पता लगा सकता है।

ये भी पढ़ें…Ghosi by-election: चुनाव प्रचार कर रहे BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर युवक ने फेंकी स्याही

Russia Luna 25 Mission

Related News
1 of 1,032

उल्लेखनीय है कि 1976 में तत्कालीन सोवियत संघ के दौरान लूना-24 मिशन के लगभग पांच दशकों बाद लूना 25 (Luna 25 Crash) लैंडर को 11 अगस्त 2023 को प्रातःकाल 04.40 बजे रूस के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया था। इसकी 21 अगस्त को चांद पर लैंडिंग होनी थी। दूसरी ओर, भारत का चंद्रयान तेजी से चांद पर लैंड होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। चंद्रयान-3 की दूसरी डीबूस्टिंग (गति घटाने की प्रक्रिया की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद यान को और निचली कक्षा में उतारा जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करेगा।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...