नेपाल से वापस लौट रहे व्यापारी ने SSB जवानों पर लगाया संगीन आरोप

वाहन न रूकने पर जवानों ने पीछा कर रुकवाया था.

0 22

बहराइच–भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में रविवार की रात नेपाल से शहर आ रहे स्कार्पियो सवारों को एसएसबी जवानों ने रूकने का संकेत किया। वाहन न रूकने पर जवानों ने पीछा कर रुकवाया।

आरोप है कि जवानों ने कार सवार लोगों की पिटाई कर वाहन की चाबी ले ली। चाबी मांगने  गये लोगों की फिर पिटाई की। वही एस एस बी कमांडेंट ने जवानों की और से मारपीट की घटना से इंकार करते हुये कहा की वाहन सवार सभी लोग नशे में थे । जवानों की और से चेकिंग के लिये रुकने का इशारा करने के बाद भी वो लोग चेकपोस्ट पर नही रुके और गाड़ी लेकर कस्बे की और चले गये । देहात कोतवाली के बंजारी मोड़ पर मौर्य ट्रैक्टर प्रतिष्ठान है।प्रतिष्ठान मालिक नरेंद्र मौर्य के कुछ मिलने वाले आए थे। ये सभी लोग पड़ोसी देश नेपाल के नेपालगंज स्थित बागेश्वरी मंदिर व नेपाल गंज घूमने रविवार की दोपहर में स्कार्पियो वाहन से गये थे। रविवार की रात लगभग आठ बजे यह लोग नेपालगंज से शहर वापस आ रहे थे।

Related News
1 of 1,645

भारत नेपाल सरहद के प्रवेश द्वार रूपईडीहा कस्बे में थाने के सामने वाहन पहुंचा। एसएसबी पोस्ट पर जवानों ने वाहन रोकने को संकेत किया। वाहन न रूकने पर किसी जवान ने  वाहन की साइड में डंडा पटका। तो साइड की लाइट का शीशा टूट गया। चालक ने वाहन को काफी आगे चौराहे पर रोका। इसी दौरान एसएसबी जवान पहुंच गये। उन्होंने वाहन की चाबी निकाल ली। वाहन में कन्नौज जिले के निवासी अभिषेक प्रताप सिंह को बाहर खींच कर पिटाई कर दी। एसएसबी के जवान  कुछ देर बाद चाबी लेकर कैम्प चले गये। वाहन सवार जब चाबी मांगने कैम्प गये। तो वहां फिर पिटाई कर दी गयी। वाहन की चाबी मिलते ही यह लोग शहर चले आऐ।

पीड़ित लोगों का कहना था कि एक जवान ने वाहन पर डंडा पटका तो चालक घबरा गया था। सशस्त्र सीमा बल 42 वी बटालियन के कंमाडेट ने बताया कि मारपीट की बात गलत है। वाहन सवार लोग नशे में थे। उन्होंने गेट पर इंट्री नही कराई थी।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...