आज का भाग्यफलः 21 सितंबर 2020

0 100

मेष- आज दिन 3/16 बजे तक दिनचर्या व्यवस्थित, स्वयं का निर्णय हितकर, यश में वृद्धि, शेष समय अशुभ, प्रगति में अवरोध, वैवाहिकअड़चनें, अकेलेपन की अनुभूति।

वृषभ- उन्नति का मार्ग प्रशस्त, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास, जीवन साथी से सामंजस्य, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, वरिष्ठजनों से सम्पर्क।

मिथुन- पराक्रम में वृद्धि, परिस्थितियां अनुकूल, धनसम्पत्ति विषयक मसला हल, सुसंदेश की प्राप्ति, सद्विचारों का उदय, आनन्द की अनुभूति, राजकीय पक्ष से लाभान्वित।

कर्क- आज दिन 3/16 बजे तक कार्यों में गतिरोध, समस्याएं प्रभावी, मानसिकतनाव, यात्रा दुखद, शेष समय उन्नतिकारक, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, भोग-विलासिता में रुचि।

सिंह- आज दिन 3/16 बजे तक आर्थिक प्रगति, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, मान-सम्मान में वृद्धि, शेष समय में जोखिम से नुकसान, पारिवारिक उलझनें, विवाद की आशंका।

कन्या- कार्य-व्यवसाय अर्थ-पक्ष में उन्नति, अपने स्तर को बनाये रखने के लिए व्यय, जीवन साथी से सानिध्य, आपसी सम्बन्धों में मधुरता, आनन्द की अनुभूति।

Related News
1 of 556

तुला- अधूरे कार्यों की पूर्ति, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त, आशानुकूल घटना घटित, स्वयं का निर्णय लाभप्रद, पठन-पाठन में अभिरुचि, मानसिक राहत, यात्रा सुखद।

वृश्चिक- आज दिन 3/16 बजे तक समय आशा के विपरीत, स्वजनों से विवाद, सम्बन्धों में कटुता, कष्ट भी, शेष समय शुभ फलदायी, महत्वपूर्ण उपलब्धि. मंगलकत्य सम्पन्न।

धनु- आज दिन 3/16 बजे तक दिनचर्या व्यवस्थित, विचारित कार्यों में उन्नति, नवसम्पर्क का सुयोग, शेष समय कष्टकर, प्रेमसम्बन्धों में कटुता, वाहन से कष्ट, हानि संभव।

मकर- दिनमान अनुकूल, आपसी सम्बन्धों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, राजनैतिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, मन खुश।

कुम्भ- भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, पारिवारिक खुशी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मौजमस्ती के निमित्त व्यय, महत्वपूर्ण सफलता।

मीन- आज दिन 3/16 बजे तक व्यावसायिक हानि, सहयोगियों से असहयोग, प्रियजनों से मतभेद, शेष समय बेहतर, आशानुकूल घटनाएं घटित, धार्मिक स्थलों की यात्रा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...