लुधियाना कोर्ट में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, कई घायल

0 227

पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में गुरुवार को विस्फोट हो गया। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोर्ट परिसर में एक शौचालय में दोपहर करीब 12.25 बजे हुए विस्फोट में हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस ब्लास्ट से शौचालय की छत और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान ? प्यार में हुए पागल, खून से लिखा लव लेटर !

मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट इतना जोरदार था क‍ि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए। हालांकि अभी तक मृतकों की पुष्टि नहीं हो पायी है। जो तस्‍वीरें सामने आ रही हैं उसके अनुसार कोर्ट की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाका किसने और क्‍यों किया, इसकी पुष्टि भी अभी तक नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल पर हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह बम ब्लास्ट है। गनीमत यह रही है कि वकीलों की हड़ताल होने के कारण कोर्ट परिसर में भीड़ नहीं थी।

टूट गई कोर्ट की दिवारें

Related News
1 of 1,032

दरअसल कोर्ट परिसर में जिस समय धमका हुआ उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रशासन की ओर से शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। लुधियाना के पुराने कोर्ट परिसर में यह विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट सिलेंडर से हुआ है या किसी और चीज से, इसका पता अभी नहीं चल सका है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह साजिश के तहत धमाका हुआ है। विस्फोट इतना भीषण था कि कोर्ट रूम की दीवारें टूट गई हैं।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवोजत सिंह सिद्धू मौके पर पहुंच गए हैं। सीएम चन्नी ने धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। घायल लोगों से मुलाकात करने के बाद सीएम ने कहा, एक जांच चल रही है। कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं। सरकार अलर्ट पर है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।

ये भी पढ़ें.. पाकिस्तान के स्टार स्पिनर पर लगा नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, FIR दर्ज

ये भी पढ़ें..पुलिस विभाग हुआ शर्मसार: पुलिसकर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...