प्रियंका का गैरकानूनी गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का उदाहरण: राहुल गांधी

0 14

सोनभद्र — यूपी के सोनभद्र जिला जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को स्थानीय प्रशासन द्वारा  रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी महासचिव की ‘गैरकानूनी गिरफ्तारी’ से राज्य की भाजपा सरकार की तानाशाही का उदाहरण है।

Related News
1 of 590

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं की जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे भाजपा सरकार की बढ़ती की असुरक्षा का पता चलता है।” 

वहीं धरने पर बैठी प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे किस कानून के तहत रोका गया। इसके बाद प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई हैं। धरने पर बैठी प्रियंका ने कहा कि मुझे जिला प्रशासन के अधिकारी ऑर्डर की कॉपी दिखाए मुझे किस नियम के तहत रोका गया है। मैंने तो यहां तक कहा कि मेरे साथ सिर्फ 4 लोग होंगे। फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है. उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है। हम यहां शांति से बैठे रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...