सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी व लालू ने दी बधाई

0 30

दिल्ली–कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीिय अध्यकक्ष सोनिया गांधी आज 71 साल की हो जाएंगी। सोनिय के जन्मदिवस के मौके पर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए सोनिया को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने कहा कि एक मां, नेता, दोस्त और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी को बधाई दी है और कहा है कि समर्पण, त्याग, बलिदान और विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएंऑ।उधर रॉबर्ट वाड्रा ने भी सोनिया को जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी और ट्वीट करते हुए लिखा कि आप मेरे लिए मां से कम नहीं हैं। आपने हमेशा बेहतर सलाह दी है और बहुत प्यार दिया है । 

हालांकि राहुल इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में काफी व्यास्तक हैं। लेकिन इस व्यास्तदता के बीच भी राहुल मां को जन्मददिन की बधाई देने दिल्ली  पहुंचे हैं। इस बार सोनिया गांधी का जन्मगदिन पूरे देश में कांग्रेसी बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई देने के लिए अपने साथ ढोल-नगाड़े लेकर पहुंच 10 जनपथ पहुंच रहे हैं। वहीं बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। 

Related News
1 of 1,034

    

गौरतलब है कि इंटली के विसेन्ज़ा में 9 दिसंबर 1946 को जन्मीं सोनिया गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ 1968 में परिणय सूत्र में बंधी थीं. वहीं अपने पति के निधन के 7 साल बाद वर्ष 1998 में उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली थी.

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आखिरी जन्मदिवस है क्योंकि नए अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी का नामांकन पत्र दाखिल हो चुका है। इसलिए भी सोनिया गांधी का ये जन्मकदिन बतौर कांग्रेस अध्यगक्ष बेहद खास है।

सोनिया गांधी बतौर कांग्रेस अध्यगक्ष सबसे लंबे समय तक पद में बनी हैं और उनकी अध्यक्षता में पार्टी को दो बार देश की कमान संभालने का मौका मिला।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...