चलती कार बनी आग का गोला

0 60

हाथरस– यूपी के हाथरस में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार चालक और अन्य लोगो ने भाग कर अपनी जान बचाई। कार सवार हाथरस से अन्य लोगो साथ मथुरा के लिए जा रहा था तभी उसकी टाटा इंडिगो कार में अचानक भीषण आग लग गई।

Related News
1 of 95

कार में आग लगने की सूचना तत्काल फायर सर्विस और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस तो पहुँच गई लेकिन फायर सर्विस की गाड़ी नहीं पहुँची। मथुरा जाते समय हतीसा गांव के नजदीक रास्ते मे चलती कार में आग लग गई। लगभग सुचना देने के एक घंटे के इंतजार के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुँची। जब तक फायर सर्विस की गाड़ी पहुँचती तब तक कार जल स्वाहा हो गई। कार मालिक आगरा का रहने वाला है जो अपने किसी निजी कार्य से हाथरस से होता हुआ मथुरा जा रहा था तभी शार्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई।

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...