लखनऊः शादी का झांसा दे यौन शोषण कर रहा छः बच्चों का पिता गिरफ्तार 

0 19

लखनऊ — आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अधेड़ ट्रैवलस संचालक दो पत्नियों व छः बच्चों का पिता होने के बावजूद एक युवती को अपने जाल मेँ फंसाकर लिव इन रिलेशनशिप बना शादी का झांसा दे लम्बे समय से यौन शोषण करता रहा ।

वहीं पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

Related News
1 of 812

आशियाना थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर जी मेँ रहने वाली एक पीड़िता ने कई वर्षो से शादी करने की बात कह यौन शोषण करने का आरोप लगा शिकायत की थी जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर कार्यावाही की जा रही है आरोपी  ट्रैवलस संचालक है और पहले से शादीशुदा है जिनसे आरोपी के कई बच्चे भी है । 

पहले से दो पत्नियों का पती है आरोपी ट्रैवलस संचालक

युवती संग लिव इन रिलेशनशिप बना कई वर्षो तक यौन शोषण के आरोप मेँ पकड़ा गया आरोपी राजेन्द्र की दो पत्नियाँ है । आरोपी ने पहली शादी हिन्दू रिवाज से 1994 मेँ की थी जिससे आरोपी को दो लड़के और दो लड़कियां है आरोपी ने दूसरी शादी भी अपनी पहली शादी छुपा कर 2006 मेँ उन्नाव कोर्ट से की थी जिससे आरोपी को दो बेटियो का पिता है ।

(रिपोर्ट-अंशुमान दुबे)

Comments
Loading...