झारखंड निकाय चुनाव में भी खिला कमल,भाजपा ने पांचों सीटों पर किया कब्जा

0 15

न्यूज डेस्क — झारखंड में पार्टी आधार पर लड़े गए पहले निगम और नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की राजधानी रांची समेत सभी पांच निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर की सीटों पर कब्जा कर लिया है।बता दें कि राजधानी रांची में नगर निगम चुनावों में…

भाजपा की निवर्तमान मेयर आशा लकड़ा ने 149623 वोट प्राप्त कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार वर्षा गाड़ी को 39616 मतों से पराजित किया। इसी तरह डिप्टी मेयर के चुनावों में रांची में भाजपा के निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कांग्रेस के राजेश गुप्ता को 33120 मतों से हराकर एक बार फिर यह पद जीत हासिल की।

Related News
1 of 590

इसी तरह हजारीबाग नगर निगम के चुनावों में मेयर पद पर बीजेपी की रोशनी तिर्की ने कांग्रेस की गुंजा देवी को 7711 वोटों के अंतर से पराजित किया।जबकि डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजकुमार लाल ने कांग्रेस के आनन्द देव को 6548 वोटों से पराजित किया। गिरिडीह नगर निगम चुनावों में बीजेपी के सुनील कुमार पासवान ने मेयर पद पर कांग्रेस के समीर राज चौधरी को 10096 वोटों से हराया। जबकि डिप्टी मेयर के पद पर भी बीजेपी के उम्मीदवार प्रकाश राम ने कांग्रेस के मोहम्मद इश्तियाक को 3446 वोटों से हराया।

आदित्यपुर के नगर निगम चुनावों में भी मेयर पद के लिए बीजेपी के विनोद श्रीवास्तव ने कांग्रेस के योगेन्द्र शर्मा को 7950 वोटों से पराजित किया। डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के अमित सिंह ने 24359 वोटों प्राप्त कर झामुमो के मनोज महतो को 10663 मतों से पराजित किया।

इस तरह मेदिनी नगर निगम में मेयर पद पर बीजेपी की अरुणा शंकर ने निर्दलीय पूनम सिंह को 4543 वोटों से हराया। डिप्टी मेयर पद पर भी बीजेपी के रतन कुमार सिंह व कांग्रेस के मनोज सिंह के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिला एक ओर जहां रतन सिंह ने 18387 वोट प्राप्त कर विजयी हुए।वहीं मनोज सिंह को 17683 वोट मिले।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...