IPL 2021: आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का ‘त्योहार’, रोमांच के लिए हो जाएइ तैयार

0 137

भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं। IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग को तो इंडिया का त्‍योहार तक कहा जाता है। एक सीजन खत्‍म होता है तो दूसरे का इंतजार शुरू हो जाता है। एक बार फिर आईपीएल का मंच सजने के लिए तैयार है। इस सीजन के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। रविवार को दो सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज होगा।

ये भी पढ़ें..लाशों के बीच 5 दिनों तक जिंदा रही ढाई साल की बच्ची, जानें पूरा मामला

सीएसके की टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर चौथे नंबर पर है। मुंबई की शुरूआत धीमी होती है लेकिन वे टूर्नामेंट के अंत में अपने प्रदर्शन को धार देती है। इस सीजन में वह अपने छठे और सातवें मैच में हावी हुए लेकिन तभी कोरोना के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह शुरूआत करते हैं। मुंबई के पास दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जो अभी-अभी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल कर लौटे हैं। सीएसके में शार्दुल ठाकुर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किया था।

दोनों टीमों में पावर हिटिंग और बल्लेबाजी में मजबूती को देखते हुए ऊंच्च स्कोर के मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। यह मैच और बाकी मैच भी रोहित के लिए एक सक्षम कप्तान के रूप में अपनी साख को मजबूत करने का एक मौका होगा। इस पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाएगा क्योंकि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट-फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ खेलेंग।

IPL 2021 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

19 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)

20 सितंबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (शाम 07:30 बजे से)

21 सितंबर 2021: पंजाब किंग्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, (शाम 07:30 बजे से)

22 सितंबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)

23 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स, (शाम 07:30 बजे से)

24 सितंबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

25 सितंबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

26 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स (दोपहर 3:30 बजे से)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)

27 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज राजस्थान रॉयलस, (शाम 07:30 बजे से)

28 सितंबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

मुंबई इंडियंस वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

29 सितंबर 2021: राजस्थान रॉयल्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (शाम 07:30 बजे से)

Related News
1 of 307

30 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

1 अक्टूबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

2 अक्टूबर 2021: मुंबई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

3 अक्टूबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से)

कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)

4 अक्टूबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

5 अक्टूबर 2021: राजस्थान रॉयल्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)

6 अक्टूबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)

7 अक्टूबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से)

कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, (शाम 07:30 बजे से)

8 अक्टूबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

10 अक्टूबर 2021: क्वालीफायर 1

11 अक्टूबर 2021: एलीमिनेटर

13 अक्टूबर 2021: क्वालीफायर 2

15 अक्टूबर 2021: फाइनल

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...