सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ! 75 लड़कियों से की शादी, 200 से ज्यादा युवतियों को बनाया कॉलगर्ल

0 347

मध्य प्रदेश पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को अरेस्ट किया है जो बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के घिनौने घंधे में धकेल देता था। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अब तक 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के धंधे में धकेला चुका है। वो हर महीने करीब 50 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। यहीं नहीं आरोपी 75 युवतियों से अब तक शादी कर चुका है। जिसे बीते गुरुवार को इंदौर SIT धर दबोचा।

ये भी पढ़ें..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम आवास योजना’ केअंतर्गत 75 हजार लोगों को सौपी घरों की चाभी

दलालों के जरिए भारत में एंट्री

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आये बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर का नाम मुनीर उर्फ़ मुनीरुल है। पुलिस पूछताछ में मुनीर ने कई चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में दलाल के जरिए लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के गांव में लाकर ही भारत में एंट्री करवाते थे।

बता दें कि इंदौर पुलिस ने बीते कुछ महीने पहले ऑपरेशन चलाकर 21 युवतियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। जिसमे 11 बांग्लादेशी लड़कियां और बाकि अन्य लड़किया भी शामिल थी। इस मामले में तीन लोग आरोपी बनाए गए थे, जबकि मुनीर वहां से भाग निकला था। पुलिस के मुताबिक उसे बीते गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया है। वह बांग्लादेश के जसोर इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस ने मुनीर पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था।

ऐसे करते है बांग्लादेशी लड़कियों की पहचान

Related News
1 of 1,758

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मुनीर ने बताया कि अब तक 75 लड़कियों से उसने शादी की और फिर भारत में लाकर बेचा। उसके इसके काम के पीछे बड़ा नेटवर्क है। उसने कहा कि सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल और अन्य शहरो में सप्लाई करता था।

बताया जा रहा है कि लड़कियां बांग्लादेश की ही हैं, इसकी पहचान एजेंट आंखों के जरिए करते थे। ये सूरत के स्पा सेंटर्स के अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु में भी लड़कियों को भेजते थे। यही नहीं लड़कियों को दूसरे शहरों में भेजने से पहले उनको बॉडी लैंग्वेज और बेहतर रहन-सहन की ट्रेनिंग दी जाती थी। ट्रेंड होने पर लड़कियों को मुंबई भेजा जाता था। इसके बाद शहरों से आई डिमांड के अनुसार लड़कियों को उन सिटी तक भेजा जाता था। वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मुनीर ने बताया कि अब तक 75 लड़कियों से उसने शादी की और फिर भारत में लाकर बेचा।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...