हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

0 18

न्यूज डेस्क — देश की राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब कांस्टेबल देर रात 11 बजे बाज़ार से कुछ सामन लेने गया। हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का मामला भी बताया जा रहा है।

Related News
1 of 778

जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल राम अवतार है। वह जैतपुर थाने के शक्ति विहार इलाके में रहता था। परिजनों के मुताबिक, राम अवतार रात 11 बजे के आस-पास घर से कुछ दूर आटा लेने के लिए जा रहा था, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई।गोली लगने के बाद कांस्टेबल राम अवतार को नजदीकी अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...