स्कूल में गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग, रसोइया झुलसी

0 13

बहराइच– प्राथमिक विद्यालय अयमा में बुधवार को रसोइया गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गयी। आग देखकर शिक्षक दौड़े। सभी ने विद्यालय के छात्रों को बाहर भेजा। 

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। शिक्षकों ने बालू व पानी डालकर आग बुझाया। इस दौरान आग बुझाने के चक्कर में महिला रसोइया घायल हुई है। आग लगने से एक घंटे तक विद्यालय में अफरा-तफरी मची रही। संयोग से सिलेंडर में आग नहीं लगा। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

Related News
1 of 1,458

फखरपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अयमा में गुरुवार को छात्रों के लिए मिडडेमील भोजन रसोइया रामधीरज और गुड़िया देवी बना रही थीं। गैस चूल्हा पर खाना बन ही रहा था। तभी पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। रसोइया ने शोर मचाया। प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र और शिक्षक धर्मेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को परिसर से बाहर खड़ा किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बालू व पानी डालकर आग बुझाया। ग्रामीणों के समय से पहुंचने के कारण गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र ने बताया कि आग बुझाने के चक्कर में रसोइया गुड़िया देवी झुलस गई हैं। इसकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक से कक्षा पांच तक के ४३ छात्र गुरुवार को पढ़ने आए थे। अग्निकांड की सूचना मिलते ही सभी छात्रों को 100 मीटर दूर पहुंचा दिया गया था। वहीं अग्निकांड की घटना से एक घंटे अफरा-तफरी मची रही। अध्ययनरत छात्रों के परिवारीजन स्कूल पहुंच गए। सभी अपने बच्चों को सकुशल देख अपने को भाग्यशाली समझा।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक , बहराइच)

 

Comments
Loading...