दिल्ली: रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग, 5 की मौत

0 30

नई दिल्ली–देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह एक रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के झिलमिल इलाके की एक फैक्टरी में शनिवार सुबह भयंकर आग लग गई। 

Related News
1 of 1,033

हालांकि आग किन कारणों से लगी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। शाहदरा के झिलमिल इंडस्ट्रियल ऐरिया में एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। इस हादसे में तीन लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। पुलिस का कहना है कि चार मंजिला इमारत में लीग आग पर पिछले 4 घंटे से काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 26 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। कई लोगों के अब भी मौके पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वाली दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि पुरुष फैक्ट्री सुपरवाइजर भी थर, जो फैक्ट्री मालिक का साला बताया जा रहा है। घायलों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...