BJP सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज

0 9

न्यूज डेस्क — भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी की मुश्‍किलें बढ़ सकती हैं। मनोज तिवारी के खिलाफ  गोकुलपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Related News
1 of 590

मकान की सील तोड़ने के आरोप में मनोज तिवारी के खिलाफ एमसीडी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने मनोज तिवारी के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 188, डीएमसी एक्‍ट 661 और 465 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद खड़ा हो गया था। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने इस वीडियो को दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों से जोड़ दिया है। आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘वह (भाजपा) सुबह में सीलिंग करती है और शाम में ताला तोड़ती है। क्या वह समझती है कि लोग बेवकूफ हैं।’ तिवारी ने कहा कि वह गोकुलपुर गए थे जहां लोगों ने उन्हें बताया कि 1000 के बीच केवल एक घर को निगम ने सील किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने निगम की चुनिंदा नीति के विरुद्ध सील को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी मकान अवैध रुप से बनाये गए हैं लेकिन खास मकान को ही निगम ने कार्रवाई के लिए चुना।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...