मशहूर सिंगर ‘दलेर मेंहदी’ को 2 साल की सजा, मानव तस्करी का चल रहा था केस

0 30

मनोरंजन डेस्क– पंजाब की पटियाला कोर्ट ने पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दोषी करार दिया है। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया है। जिसमें मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई है। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Related News
1 of 277

हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई। आपको बता दें कि 19 सितंबर, 2003 में शमशेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शमशेर मेहंदी, दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब 15 साल बाद इस मामले में फैसला आया है। 

उनपर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। मानव तस्करी से जुड़े उनके खिलाफ 30 से अधिक मामले सामने आए। इसमें पहला मामला अमेरिका में 2003 में ही दर्ज किया गया था। आरोप था कि दलेर मेहंदी जब अपने शो के लिए विदेश जाते थे, तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। दलेर मेहंदी के खिलाफ ये मामला बख्शीश सिंह नामक शख्स ने दर्ज करवाई थी।

आरोप था कि दलेर मेहंदी ने लोगों से कई सारे पैसे लिए थे। अपने भाई के साथ 1998-99 के दौरान 10 लोगों को गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...