स्वागत के लिए आभार व्यक्त कर इवांका बोलीं- हैदराबाद में पढ़ाना चाहती हूं अपने बच्चे

0 23

हैदराबाद– अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट का उद्घाटन किया। समिट में हिस्सा लेने पहुंची इवांका ने मंगलवार शाम को उद्घाटन के बाद अपने भाषण में कहा पीएम मोदी और हैदराबाद के लोगों का स्वागत के लिए आभार किया।

Related News
1 of 296

उन्होंने कहा कि हैदराबाद इनोवेशन हब के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं उनके बेटे हैदराबाद के स्कूल में पढ़ें।  इवांका ने महिला आंत्रप्रेन्योर्स के साहस और संघर्ष की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समिट में 1500 महिलाओं की भागीदारी पर कहा कि इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं को देख वो गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तरक्कियों के लिए वो भारत के लोगों को मुबारकबाद देती हैं। 

इवांका ने भारत के चंद्रयान और मंगल मिशन का भी जिक्र किया और कहा कि इन क्षेत्रों में भारत की उपलब्धि काबिले-तारीफ है। इस दौरान इवांका ने पीएम मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का चाय बेचने से प्रधानमंत्री बनना एक बहुत बड़ी यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हैदराबाद सिर्फ अपनी तकनीक को लेकर मशहूर नहीं है बल्कि अमेरिका और भारत के रिश्तों के लिए भी ये शहर पहचान रखता है। हैदराबाद की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़े हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं। महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने गार्गी के शास्त्रार्थ, अहिल्या बाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई के साहस का जिक्र किया। उन्होंने किमंगल मिशन में भी महिला वैज्ञानिकों का खासा सहयोग रहा। मोदी ने कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स का भी जिक्र किया। मोदी ने यह भी कहा कि खेल के क्षेत्र में भी महिलाओं ने भारत का नाम रोशन किया है। इस शहर से ही सानिया और पीवी सिंधू भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। लिज्जत पापड़ जैसे कई उदाहरण हैं जो महिला आंत्रप्रेन्योरशिप में भारत का नाम रोशन करती हैं।  

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...