यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का गिफ्ट, CM योगी ने किया एक्स्ट्रा छुट्टी का ऐलान

131

Diwali 2024 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने दीपावली के मौके पर राज्य में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। इससे पहले सरकार ने एक दिन की छुट्टी घोषित की थी। लेकिन विद्वानों में तारीखों पर सहमति नहीं बन पाई।

Diwali 2024: दीपावली मनाने को लेकर था विवाद

दरअसल दीपावली मनाने को लेकर विवाद है। कुछ लोग 1 नवंबर को दीपावली मनाने के पक्ष में हैं, जबकि कुछ लोग 31 अक्टूबर को मनाने के पक्ष में हैं। इस तरह यूपी में दीपावली दो दिन मनाई जा रही है। इसे देखते हुए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी है। इस संबंध में बुधवार को यूपी सरकार की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Holiday declared on Diwali: सरकारी दफ्तरों में चार दिन रहेगी छुट्टी

Related News
1 of 1,125

आदेश के अनुसार, 1 नवंबर को छुट्टी तो होगी, लेकिन इसके बदले 9 नवंबर को सरकारी दफ्तर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। योगी सरकार के इस ऐलान के बाद राज्य के कई सरकारी दफ्तर और माध्यमिक विद्यालय एक नवंबर को बंद रहेंगे। कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है क्योंकि कई दफ्तरों में शनिवार और रविवार को छुट्टी है। इससे उन्हें लगातार चार दिन की छुट्टी का आनंद मिलेगा।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...