Delhi में हैवानियत, साहिल ने गर्लफ्रेंड साक्षी पर चाकू से किए ताड़तोड़ 20 वार, फिर पत्थर से कुचला

0 206

राजधानी दिल्ली में गर्लफ्रेंड साक्षी की बेरहमी से हत्या (Delhi Murder) करने वाले आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में आरोपी साहिल ने 16 साल की साक्षी को  20 से ज्यादा  बार चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर फरार हो गया था। यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

इस हत्याकांड़ (Delhi Murder) की सबसे हैरान वाली बात यह कि इस वारदात को आरोपी ने लड़की के घर के बाहर ही अंजाम दिया। आरोपी ने बीच सड़क पर करीब 40 बार लड़की पर चाकू से वार किया। फिर बाद में पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें..‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज, पहलवानों पर कार्रवाई राहुल का तंज

मिली जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली के शाहबाद के डेरी इलाके का है। यहां 16 साल की किशोरी साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पर जा रही थी। इस दौरान साहिल नाम के युवक ने उसे रोक लिया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सनकी आशिक ने किशोरी पर चाकू से करीब 20  बार ताबड़तोड़ वार किए। जब इससे भी मन नहीं भरा तो युवक ने लड़की के चेहरे को छह बार पत्थर से कुचल दिया। सीसीटीवी साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह सनकी आशिक लड़की को चाकूओं से गोद रहा था, वहां से लोग गुजरते रहे हैं, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

Related News
1 of 1,757

20 बार किया चाकू से हमला 

उधर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लिया। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन रविवार को किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। साक्षी जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी तो इसी बीच आरोपी युवक ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उसपर कई बार चाकू से हमला कर दिया। साहिल ने करीब 20 बार साक्षी पर चाकू से वार किया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में कई ठिकानों पर रेड कर रही है।

 

वहीं इस वारदात (Delhi Murder) का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना को जघन्य बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी में नाबालिग मासूम गुड़िया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और फिर पत्थर से कुचल दिया गया। दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयावह कुछ नहीं देखा। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...