दबंगो ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप

0 17

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मददअलीपुर गाँव में दबंगो ने एक महिला के साथ घर में घुसकर गैंगरेप की घटना को अंजाम देतें हुए किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

Related News
1 of 812

घटना के बाद घर पहुंचे परिजनों को पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखित तहरीर दी। लेकिन थाने पहुंची महिला को कार्यवाही कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए थाने से टरका दिया। वहीँ इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है की वह घर पर अकेली थी तभी घर अंदर दो लोग घुस आये और मेरे साथ गलत काम किया।  इस मामले में एसपी राहुल राज की माने तो की यह मामला जमीनी विवाद का है लेकिन महिला के तहरीर के हिसाब से जांच कराइ जा रही है । जांच के उपरान्त जो भी सही होगा उसी अनुसार कार्यवाही की जायेगी। 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

Comments
Loading...