मोदी ने कसा तंज,-‘सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस छोटे दलों के पैर पकड़ने को मजबूर’

0 12

भोपाल– भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो विदेशी नेताओं के बयानों की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- उनकी पार्टी हिंदुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही, इसलिए भारत के बाहर गठबंधन खोज रही है।

Related News
1 of 590

दुनिया के देश अब तय करेंगे कि भारत में प्रधानमंत्री कौन होगा? कांग्रेस पार्टी, क्या हाल हो गया है आपका? क्या सत्ता खोने के बाद संतुलन भी खो दिया? कांग्रेस का गठबंधन देश की भलाई के लिए नहीं, पराजय के डर से पैदा हुआ है। कांग्रेस आज हर छोटे दल के पैर पकड़ रही है। 

मोदी का इशारा दो विदेशी नेताओं के हाल ही के बयानों पर था। एक बयान पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक का है। मलिक ने राफेल घोटाले का खुलासा करने का श्रेय राहुल को दिया और कहा कि वे अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। दूसरा बयान फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद का है। आेलांद ने कहा था- भारत ने उन्हें राफेल डील का स्थानीय साझेदार चुनने के लिए अनिल अंबानी की कंपनी के सिवाय कोई विकल्प नहीं दिया था। ओलांद के बयान के बाद राहुल मोदी पर घोटाले का आरोप लगा रहे हैं और उन्हें चोर कह रहे हैं।

65 हजार बूथों से कार्यकर्ता आए: भाजपा ने इसे दुनिया के सबसे बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन के तौर पर प्रचारित किया। इसमें प्रदेश के 65 हजार बूथों से 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने 6.5 लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने भास्कर को बताया कि इस सम्मेलन में तीन से चार लाख भाजपा कार्यकर्ता आए। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...