BJP में बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, इन पर भी गिरी गाज

मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी गई...

0 372

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई बदलाव किए। भाजपा (BJP) ने दिल्ली में बड़ा फेयरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है।

ये भी पढ़ें..Lockdown में भी UP इस मामले में रहा नंबर-1

उनके स्थान पर अब आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी गई। इसके अलावा भाजपा (BJP) ने छत्तीसगढ़, और मणिपुर में भी प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव किया है। विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का जबकि एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

आदेश कुमार गुप्ता बने दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष
Related News
1 of 584

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं। दरअसल मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें..कोरोना महासंकट: विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO बना खलनायक !

गौतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा (BJP) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा मनोज तिवारी को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाएगी। चुनाव के बाद से ही इस पद के लिए खोज तेज हो गई थी। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे थे।

तिवारी मिली सकती है बड़ी जिम्मेदारी…

पार्टी के सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका नहीं दिया गया है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। यह फैसला आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।

ये भी पढ़ें..देश के 7 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...