ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रा को दिल दे बैठे गुरुजी, भागकर की शादी

पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गयी...

0 970

कहते है प्यार अंधा होता है यह कही भी किसी से हो सकता है। लेकिन जब गुरु और शिष्या (student) के बीच का संबध शादी के बंधन तक पहुंच जाए तो चर्चा होना लाजिमी है।

ये भी पढ़ें..बंद क्लीनिक में युवक-युवती कर रहे थे अश्लील काम, वीडियो वायरल…

बता दें कि मामला बिहार के भागलपुर और बांका जिले से जुड़ा है। भागलपुर का रोहित और बांका की काजल की यह प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गयी।

मंदिर में की शादी…

बताया जाता है कि कोचिंग के दौरान काजल को रोहित पसंद आ गया जबकि रोहित भी उसे चाहने लगा। लेकिन अपने दिल की बात काजल इजहार नहीं कर पा रही थी। काजल (student) के इशारे को रोहित ने समझ लिया। जिसके बाद मिलने लगे और अपने प्रेम का इजहार करने लगे। जब इस बात की चर्चाएं शुरु हुई तो दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

बता दें कि भागलपुर के सुल्‍तागनंज के कुमारपुर गांव निवासी रोहित सुल्तानगंज बाजार और बांका के झखरा नहर मोड़ पर दिशा फिजिक्स नामक कोचिंग का संचालन करता है। वहां बांका के शंभूगंज प्रखंड के बिरनौधा गांव की काजल पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया। लॉकडाउन में शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई के साथ दोनों का प्यार भी गहराता चला गया।

Related News
1 of 1,031

शादी का वीडियो सोशल

इस दौरान दोनों ने चोरी-चुपके शादी कर ली। गुरु और छात्रा (student) की शादी का वीडियो और सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इस पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद खुद शिक्षक रोहित ने एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि हमदोनों ने प्रेम विवाह किया है।

शादी के बाद दोनों के परिजनों रोहित और काजल को स्वीकार कर लिया। परिजनों का कहना है कि प्रेम विवाह करना कोई गुनाह नहीं है। इससे जातिवाद और दहेजप्रथा पर अंकुश लगेगा। वही गुरु और छात्रा की शादी की खबर मिलने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...