आगरा में भाई ने पांच की बहन से किया दुष्कर्म

0 25

आगरा– जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक भाई ने अपनी पांच साल की बहन को हवस का शिकार बनाया। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इजाल चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related News
1 of 809

मामला ताजगंज के धांधूपुरा का है। यहां मिठाई की दुकान पर काम करने वाला युवक अपनी पांच साल की सौतेली बहन को उठाकर गोदाम में ले आया है। जिसके बाद उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़कर फरार हो गया। वहीं किसी ने बच्ची को बेसुध हालत में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया। यहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments
Loading...