JDU की नई टीम का ऐलान, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

124

Bihar JDU New Team: बिहार जनता दल यूनाइटेड JDU ने अपने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी ने बुधवार को अपनी नई राज्य कार्यकारिणी समिति और प्रवक्ताओं की टीम की घोषणा की। पार्टी के कई नेताओं को राज्य उपाध्यक्ष, राज्य महासचिव, मुख्यालय प्रभारी और अन्य अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अनुभवी नेताओं और नए चेहरों, दोनों को ही मौका दिया गया है, जो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश को दर्शाता है।

JDU की नई टीम की ऐलान

JDU के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशों के तहत अधिसूचना जारी की है। कुल 12 नेताओं जिनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हैं को राज्य उपाध्यक्ष की भूमिका सौंपी गई है। वहीं, बड़ी संख्या में नेताओं को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, विभिन्न जिलों के 74 नेताओं को राज्य सचिव के तौर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। JDU ने एक बार फिर वरिष्ठ नेता नीरज कुमार को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करेंगे। राज्य प्रवक्ताओं की सूची में कुल नौ नेता शामिल हैं। जबकि ललन कुमार सर्राफ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

नीरज कुमार फिर बने मुख्य प्रवक्ता

JDU ने राज्य प्रवक्ताओं की सूची में कुल नौ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। JDU ने एक बार फिर वरिष्ठ नेता नीरज कुमार को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करेंगे। जबकि ललन कुमार सर्राफ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई प्रदेश टीम में विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जगह देकर पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है।

इन नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Related News
1 of 689

जेडीयू ने महाबली सिंह, विनोद यादव, रमेश ऋषिदेव, संजय सिंह, सुमित सिंह, प्रमिला कुमारी, ज्ञान चंद पटेल, मालती सिंह, किरण रंजन, परशुराम तत्वा, मंजर आलम और कलाधर मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
JDU का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और राज्य प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे, संगठन को और मजबूत करेंगे और राज्य सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि JDU का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। नए पदाधिकारियों का अनुभव और सक्रिय भागीदारी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी। साथ ही, यह नई टीम विकसित बिहार के विजन को साकार करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने में अहम भूमिका निभाएगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...