IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, चार नए खिलाड़ियों को मिली एंट्री

116

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल (Shubman Gill) को दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, केएल राहुल (KL Rahul) को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा, अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs AFG: टीम में कई युवाओं को मिला मौका

इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर होगी। देवदत्त पड्डिकल, साईं सुदर्शन, नितीश राणा, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे और प्रिंस यादव पहली बार टीम में शामिल किया गया है। इन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

वनडे टीम की बात करें तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को सीरीज़ के लिए चुना गया है, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस के स्तर पर निर्भर करेगा। अनुभवी खिलाड़ी कोहली वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आएंगे। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (KL Rahul), ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है।

India vs Afghanistan के बीच 6 जून से शुरू होगी सीरीज

बता दें कि IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है, जिसके बाद भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट 6 जून से शुरू होगा। दोनों टीमें 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे। जबकि 14 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के शेष मैच 17 और 20 जून को क्रमश: लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा, जबकि वनडे मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 1.30 से होगी।

India vs Afghanistan टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

Related News
1 of 377

जून 6-10: एकमात्र टेस्ट मैच (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़)

IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल

14 जून: पहला वनडे (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला)
17 जून: दूसरा वनडे (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
20 जून: तीसरा वनडे (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया– शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर),रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ , हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...