UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, कशिश और शिखा वर्मा ने किया टॉप
UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड (UP board 10th 12th Result) के नतीजे जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जा सकते हैं।
इसके अलावा डिजिटल सुविधा के तहत DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। अपना रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स (जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि) का इस्तेमाल करना होगा। छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
UPMSP UP Board Result 2026: 10वीं में 90.42 प्रतिशत छात्र सफल
नतीजों के मुताबिक, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। कक्षा 10 के परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल 11,79,319 लड़कियां 93.76% पास प्रतिशत के साथ सफल रहीं, जबकि 11,72,862 लड़के 87.30% के साथ पास हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.46% अधिक रहा।

1 कशिश वर्मा- 97.83%
1 अंशिका वर्मा- 97.83%
2 अदिति- 97.50%
3 अर्पिता- 97.33%
3 परी वर्मा- 97.33%
3 ऋषभ साहू- 97.33%
UPMSP UP Board Result 2026: 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र पास
12वीं कक्षा में कुल 80.38 प्रतिशत छात्र पास हुए है। इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।
रैंक 1: शिखा वर्मा (सीतापुर) – 97.60%
रैंक 2: नंदिनी गुप्ता (बरेली) – 97.20%, श्रेय वर्मा – 97.20%
रैंक 3: सुरभि यादव (बरेली), पूजा पाल (बाराबंकी)
आधिकारिक वेबसाइटें:
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
digilocker.gov.in
web.umang.gov.in
UPMSP 10th 12th results 2026: ऐसे चेक करें 10वीं-12वीं का स्कोरकार्ड
सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
इसके बाद, होमपेज पर, छात्रों को ‘UP Board 10th Result’ या ‘UP Board 12th Result’ के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
इसके बाद छात्रों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
अब, छात्रों को दिए गए खाली जगहों में ज़रूरी जानकारी भरनी होगी और ‘Submit’ पर क्लिक करना होगा।
ऐसा करने पर, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आखिर में, भविष्य में काम आने के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)