CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होगा सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम , जानें कैसे चेक करें रिजल्ट
CBSE 10th Result 2026 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)10वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बोर्ड द्वारा किसी भी वक्त नतीजे जारी किए जा सकते हैं। जिसका लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख और समय (Date and Time) घोषित नहीं किया गया है। लेकिन परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है। CBSE कक्षा 10 के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर प्रकाशित किए जाएंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप्स के ज़रिए भी अपने परिणाम देख सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स रोल नंबर लिखकर अपने पास रख लें ताकी नतीजे आने के उसे चेक करने में किसी प्रकार की समस्य न हो।
CBSE 10th Result 2026 Update: 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स दी थी परीक्षा
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है। अब, सभी स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
CBSE 10th Result 2026: पिछले साल कब जारी हुए थे रिजल्ट
CBSE 10वीं के नतीजे आम तौर पर मई के मध्य तक जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल CBSE 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। इसलिए, उम्मीद है कि इस साल भी नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं। असली मार्कशीट बाद में उनके संबंधित स्कूलों के ज़रिए बांटी जाएंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।
CBSE 10th Result 2026 Update: कैसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसी बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in खोलें।
यहां होमपेज खुलने पर, आपको “CBSE 10th Result 2026” लिंक दिखेगा। यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
यहां रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी मांगी जाएगी। अब यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
सारी जानकारी सही-सही डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड इंतजार करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर मार्कशीट के रूप में दिखने लगेगा।
पेज पर डाउनलोड या सेव ऑप्शन पर क्लिक करके रिजल्ट को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।
साथ ही रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
CBSE 10th Result 2026: DigiLocker से कैसे चेक करें परिणाम
छात्र CBSE की वेबसाइट और DigiLocker सहित आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अपने परीक्षा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
Issued Documents सेक्शन में जाएं।
वहां CBSE का विकल्प चुनें।
Class 10 Marksheet 2026 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)