Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर-2’ ने ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

237

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज,’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 20 दिन पूरे होने के बाद भी बॉस ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है। धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में ‘बाहुबली 2: द कंक्लूज़न’ के लाइफ़टाइम घरेलू कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar Box Office Collection: बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे

Sacnilk के अनुसार, फ़िल्म ने अपने 20वें दिन ₹10.10 करोड़ की कमाई की। हालांकि हफ़्ते के बीच में कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, फिर भी कुल घरेलू कलेक्शन ₹1,033.37 करोड़ तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ, ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो ₹1,030.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 674 करोड़ से ज्यादा और दूसरे हफ्ते में 263 करोड़ से अधिक की कमाई कर ‘धुरंधर 2’ ने मजबूत नींव रखी थी, जिसका फायदा इसे लगातार मिल रहा है।

निशाने पर अब पुष्षा 2

Related News
1 of 52

अब धुरंधर 2 के निशाने पर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर है, जो ₹1,234.10 करोड़ है। 20 दिनों के बाद ‘धुरंधर 2’ की दुनिया भर में कुल कमाई 1641.21 करोड़ हो गई है। यह फिल्म दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2’ ने दुनिया भर में 1785 करोड़ की कमाई की और भारत में 1,234 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। ‘धुरंधर 2’ की अभी दुनिया भर में कमाई 1641 करोड़ है। पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने के लिए इसे अभी भी लगभग 145 करोड़ कमाने की जरूरत है।

फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर वीकेंड पर फिर उछाल आता है, तो ‘धुरंधर 2’ के लिए नया इतिहास रचना मुश्किल नहीं होगा। इससे पहले, ‘धुरंधर 2’ पहले ही ‘K.G.F: Chapter 2,’ ‘RRR,’ और ‘Kalki 2898 AD’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी थी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ की लगातार सफलता भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में अपनी जगह पक्की कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...