IND vs SA: बल्लेबाजों या गेंदबाजों…किसका बजेगा डंका दबदबा, जानें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

126

IND vs SA Pitch Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup) में अब सुपर-8 (Super 8) के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही अजेय टीमें जीत के साथ अपने ‘सुपर-8’ अभियान का आगाज करना चाहेंगी। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नेतृत्व में टीम इंडिया के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका को हराने के लिए तैयार हैं।

एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया है, और दूसरी तरफ पिछले साल की दूसरे नंबर की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में से एक है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम आधा घंटे पहले होगा। इस मैच में टॉस की अहम भूमिका होगी। पिच रिपोर्ट के मुताबिक, आज के मैच में ओस एक अहम फैक्टर होगा।

IND vs SA Pitch Report: बल्लेबाजों या गेंदबाजों, किसका रहेगा दबदबा

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। सपाट पिच होने के चलते यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। अच्छे बाउंस की वजह से बॉल अच्छे से बैट पर आती है। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिलती। जबकि बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकता है। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

यहां का हाईएस्ट स्कोर 234/4 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन रहा है। अहमदाबाद में अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने आठ जीते हैं, और चेज़ करने वाली टीम ने चार। भारत ने इस ग्राउंड पर अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से सात जीते हैं और दो हारे हैं।

IND vs SA Live Streaming: कब और कहा देखें भारत-साउथ अफ्रीका मैच

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मैच रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रविवार को शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसर शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा। मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports network) पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IND vs SA: किसका पलड़ा भारी

Related News
1 of 367

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2006 से दोनों देशों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंडिया ने 21 जीते हैं। जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मैचों में जीते मिली। एक मैच ड्रॉ रहा।

2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका टाइटल के लिए भिड़े थे। जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद, दोनों टीमें इस ICC टूर्नामेंट में फिर से आमने-सामने होंगी। एक ओर जहां साउथ अफ्रीका पिछली हार का बदला लेने उतरेगा, तो वहीं दूसरी टीम इंडिया की नजरे एक बार फिर इतिहास दोहराने की होंगी। भारत इस मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेगा। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।

India vs South Africa playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रूइस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मार्को जेनसन।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...