कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, लिंग परिवर्तन कर शिवांगी बनी लड़का

158

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी। इसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। गुरुवार को इस शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने सात लाख रुपये खर्च किए हैं।

Kannauj News: निभाई गई सभी रस्में

मामला कन्नौज के सरायमीरा के देविन टोला मोहल्ले का है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी की रस्में हुईं। लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कुछ दिन पहले से रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद उन्होंने लिंग परिवर्तन के लिए कई ऑपरेशन कराए। इसके बाद दोनों परिवार राजी हो गए। धूमधाम से उनकी शादी हुई।

लाखों खर्च कर शिवांगी बनी लड़का

दअसल सदर कोतवाली के देविन टोला मोहल्ला निवासी इंद्र गुप्ता की सबसे छोटी बेटी शिवांगी उर्फ ​​रानू लड़कों की तरह रहती थी। उसकी दोस्ती भी लड़कों से ज्यादा थी। वह अपने पिता के साथ ज्वैलरी की दुकान पर बैठती थी और उनका हाथ बंटाती थी। कुछ महीने पहले ज्योति नाम की लड़की उनकी दुकान पर आई और पार्लर खोलने के लिए कमरा मांगा।

उन्होंने उसे अपने घर में एक कमरा दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बात यहां तक ​​पहुंच गई कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके लिए शिवांगी ने लिंग परिवर्तन कराने का फैसला किया। उसने लखनऊ समेत दिल्ली के कई डॉक्टरों से बात की। एक डॉक्टर ने उसे बताया कि इसमें 7.5 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस पर वह राजी हो गई। इसके बाद उसने लिंग परिवर्तन के लिए तीन ऑपरेशन कराए। 25 नवंबर को दोनों परिवारों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली।

Related News
1 of 1,006

बरेली में भी ऐसा ही एक मामला आया था सामने

यह पहली ऐसी घटना नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है। बदायूं की एक लड़की बरेली में पढ़ाने आई थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली एक लड़की से हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। दोनों साथ में समय बिताने लगीं। दोनों का प्यार इस हद तक परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। जब इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।

लड़की ने चेंज कराया लिंग

परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लड़कियों ने परिजनों के विरोध को नजरअंदाज कर दिया। एक लड़की लिंग परिवर्तन कराने को तैयार हो गई। उन्होंने डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटाई। एक लड़की ने जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरने के बाद अपना लिंग भी बदल लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी सलाह भी ली। फिर शादी के लिए जिला प्रशासन को आवेदन भी दिया।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...