अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यानी आज इलेक्शन कमीशन पर बड़ा आरोप लगाया है।

0 197

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यानी आज इलेक्शन कमीशन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी बईमानी के कारण ‘सपा’ उत्तर प्रदेश में चुनाव हारी है। अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि देश में अब कोई निष्पक्ष संस्थान बाकी नहीं रह गया है। सरकार इन सभी संस्थानों पर दबाव बनाकर मनमाफिक काम करा रही है।

अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन पर लगाया बड़ा आरोप:

बता दें कि अखिलेश यादव ने एक इन्टरव्यू में कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव और रामपुर तथा आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा की पराजय के लिए  इलेक्शन कमीशन की बेईमानी को जिम्‍मेदार करार ठहराया है। साथ ही कहा कि अगर आयोग ने ईमानदारी से काम किया होता तो नतीजे कुछ और ही होते।

वहीं सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अब कोई भी निष्‍पक्ष संस्‍थान बाकी नहीं रह गया है। सरकार दबाव डालकर इन संस्‍थानों से मनमाफिक काम कराती है। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्‍य का पिछला विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने की अपील के साथ लड़ा था।

पार्टी के कार्यकर्ताओं को नहीं डालने दिया वोट:

Related News
1 of 1,448

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बहुत बेईमानी की गयी थी। बड़ी संख्‍या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिये गए थे। इसके अलावा रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। साथ ही आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किये गए थे। क्‍या उस समय चुनाव आयोग सो रहा था? उसने हमारी शिकायतों पर ध्‍यान ही नहीं दिया।

भाजपा पर कसा तंज:

वहीं अखिलेश यादव ने बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव को सकारात्‍मक संकेत बताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्‍प तैयार हो रहा है। उन्‍होंने दावा करते हुए कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह ही भाजपा को झटका लगेगा। क्योंकि यहां भी भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं और भविष्‍य में वे इस सत्तारूढ पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...