यूपी में एक और हिन्दूवादी नेता की हत्या, इलाके में तनाव

0 407

उत्तर प्रदेश में हिन्दूवादी नेताओं की हत्याओं (killing) का सिलसिल थम नहीं रहा है । ताजा मामला बहराइच जिले का यहां सोमवार देर रात एक हिंदूवादी नेता की गोली मारकर हत्या (killing) कर दी गई।

हत्या का आरोप विशेष समुदाय के शख्स पर है।वहीं वारदात के बाद गांव के साथ पूरे इलाके में तनाव की स्थित बन गई है। उधर घटना की जानकारी होते ही एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। जबकि आरोपी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें..पत्रकार हत्याकांड के फरार आरोपी पर इनाम का ऐलान

दरअसल मामला बिबियापुर गांव का है। यहां रहने वाले 60 साल के शंभू लाल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष थे। उनकी घर में ही परचून की दुकान थी। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। रविवार रात गांव के ही मालिक शेख उर्फ सलीम सामान लेने आया था। सिगरेट लेने के दौरान कुछ कहासुनी हो गई थी।

गोलीमार कर आरोपी फरार
Related News
1 of 945

इसके बाद रात में मालिक शेख ने सोते समय शंभू लाल को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने इलाज के लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर के जानकारी जुटाई है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के भाई सोहेल लाल की नामजद तहरीर पर मालिक शेख उर्फ सलीम के खिलाफ हत्या (killing) व एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।

लखनऊः दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास व्यापारी की हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...