मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जीती 20 सीटें, 4 पर सिमटी बीजेपी

0 16

नई दिल्ली– विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर अपने झंडे गाड़ रही भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है । मध्य प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए बीते बुधवार को वोटिंग हुई थी। जब इस वोटिंग के परिणामों की घोषणा हुयी तो भाजपा को यहां करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

Related News
1 of 296

 

मध्य प्रदेश में राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कुल 24 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर विजय का परचम लहराया है। भाजपा को यहां केवल 4 सीटें मिली हैं। राघोगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 14 के चुनाव में कांग्रेस का समर्थन प्राप्त उम्मीदवार प्यारीबाई गोठरिया ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 3200 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता संपत्तिया उइके के राज्यसभा सांसद चुने जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। भाजपा के लिए इस सीट को प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा था। यह सीट इसलिए भी अहम थी क्योंकि भाजपा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर भी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

Comments
Loading...