नहीं थम रहा तीन तलाक का सिलसिला, दहेज न लाने पर पति ने दिया महिला को तलाक

0 28

बरेली– तीन तलाक को जुर्म घोषित करने के बाद भी ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तीन तलाक का हालिया मामला बरेली से सामने आया है। मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है। यहां तरन्नुम की शादी रफीक नाम के व्यक्ति से हुई थी। शुरू में तो वो अक्सर अपने पिता से पैसे लेकर पति को दिया करती थी।

Related News
1 of 810

लेकिन लगातार पति की ओर से की जा रही मांगों से वह परेशान थी। तरन्नुम के पिता एक रिक्शा चालक है लगातार पैसों की डिमांड उसके पिता भी पूरी नहीं कर पाते थे इस वजह से तरन्नुम को उसका पति लगातार मरता पीटता था। तंग आकर तरन्नुम के पिता तरन्नुम को अपने घर थाना बारादरी क्षेत्र के जगतपुर ले आए जहाँ पर तरन्नुम के पति रफ़ीक ने उसके मायके आकर तीन तलाक दे दिया। पति कई दिनों से 50 हज़ार रुपये दहेज लाने की मांग कर रहा था लेकिन महिला ने अपने पिता से पैसे लेने से इंकार कर दिया था। इस बात से खफा पति ने उसे तलाक दे दिया है। अब पत्नी इंसाफ के लिए न्याय की चौखट पर गुहार लगा रही है। बहरहाल तरन्नुम का पति दबंग व्यक्ति है और अब तलाक के बाद तरन्नुम बहुत डरी हुई है।

Comments
Loading...