2 मासूम बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या

0 16

इलाहाबाद– संगम नगरी में एक महिला ने दो मासूम बेटियों के संग आग लगाकर जान दे दी है. इसमें महिला और उसकी छोटी बेटी की आग में बुरी तरह से झुलसने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रुप से झुलसी बड़ी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

Related News
1 of 1,458

घटना करछना थाना क्षेत्र के कपूर का पुरा इलाके की है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला विनीता का पति घर से दूर रहकर नौकरी करता है. चार दिन पहले ही पति छुट्टी पर घर आया था. आज दिन में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था.

इसके बाद महिला ने कमरे को बंद कर दो बेटियों संग खुद को आग लगा लिया. घर से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला और उसकी दो मासूम बेटियों को बाहर निकाला.घटना के बाद मृतक महिला के ससुर नंद लाल यादव ने बताया कि घटना के पीछे पति-पत्नी के झगड़े और पारिवारिक कलह है.

 

Comments
Loading...