वाराणसी में जापानी पर्यटक से लूटपाट , दोस्त बन गाइड ने लूटा

0 51

वाराणसी– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विदेशी पर्यटक के साथ लूट की घटना सामने आई है. जापान के रहने वाले अकीहीरो वाराणसी घूमने आए थे. सिगरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में उनकी दोस्ती एक टूरिस्ट गाइड से हो गई. लेकिन गाइड ने अकीहिरो को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया.

Related News
1 of 810

जापानी पर्यटक के बिहोश होने के बाद गाइड उसका कैमरा,  50 हजार नकद और पासपोर्ट लेकर फरार हो गया. होश में आने पर उसने सिगरा थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार गाइड की तलाश कर रही है.

पर्यटक पुलिस के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जापानी युवक को दिल्ली स्थित दूतावास भिजवाने की व्यवस्था की गई.

रिपोर्ट – राजन गुप्ता , वाराणसी 

Comments
Loading...