यहां गरीबों को मिल रहा 10 रुपये में भरपेट भोजन

10 रुपये में भरपेट भोजन कराने का बीड़ा 'मां की रसोई' सामाजिक संस्था ने उठाया है

0 33

मथुरा — उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गरीब असहाय लोगों को 10 रुपये में भरपेट भोजन कराने का बीड़ा ‘मां की रसोई’ सामाजिक संस्था ने उठाया है. मात्र 10 रुपए में हर रोज सैकड़ों गरीब असहाय लोग यहां भर पेट भोजन करते हैं.

Related News
1 of 7

दरअसल ‘मां की रसोई’ संस्था का एकमात्र उद्देश्य है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे.आपको बता दें कि आगरा-दिल्ली राजमार्ग मोती मंजिल के पास हर रोज ‘मां की रसोई’ संस्था गरीबों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराती है. यहां सैकड़ों गरीब असहाय लोग भोजन करते हैं. मात्र 10 रुपए में लोगों को पूड़ी, चावल, सब्जी और दाल भोजन में दिया जाता है. इस संस्था में हर रोज सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संस्था द्वारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है.

Comments
Loading...