उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व ओलावृष्टी से बढ़ी ठंठ

0 30

लखनऊ — नवंबर माह के जाते ही मौसम अपने शबाब पर है। एक जहां पहाड़ी इलाकों में लगातार हो बर्फबारी ने सभी रास्ते बंद कर दिये है वहीं मैदानी इलाकों में ठंठ बढ़ा दी है।वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश व ओलावृष्टि बाद मौमस सुहाना कर दिया है। जिस कारण तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

Related News
1 of 1,108

उत्तर प्रदेश सुबह कोहरा पड़ने की संभावनाएं बन रही है।जबकि लखनऊ की बात करें तो शुक्रवार को तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं कई जगहों पर हुई ओलावृष्टी से फसलों को भी नुकसान हुआ है।सबसे ज्यादा नुकसान गेंहू,सरसों और जई की फसलों को हुआ है।हालांकि प्रशासन ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को किसानों के हुए नुकसान का आंकलन की भरपाई के निर्देश दिए गए है।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं के चलते यूपी के अधिकांश क्षेत्रों में हवा में नमी 13 प्रतिशत तक बढ़ी। इससे सुबह के वक्त ठंड महसूस की गई।मौसम विभाग ने बताया कि अभी इसी तरह ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर के मध्य से सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Comments
Loading...