होमगार्ड वेतन घोटाले को लेकर CM योगी सख्त, लखनऊ जिला कमांडेंट गिरफ्तार

0 48

लखनऊ–उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के वेतन घोटाला को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त होने के बाद शासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को अलीगढ़ के बाद गुरुवार को लखनऊ में जिला कमांडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

Related News
1 of 2,540

होमगार्डों का वेतन घोटाला में कार्रवाई ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में थाना गोमतीनगर में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडे को गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले की अगर सही से जांच हुई तो इसके दायरे में कई आला अधिकारी भी आएंगे।

आखिरकार इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड कौन है कैसे फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई और वेतन भी पास होता चला गया। फिलहाल तो बड़ी कार्रवाई करते हुए कृपाशंकर पांडेय जिला कमांडेंट (होमगार्ड) को गिरफ्तार किया गया है।

Comments
Loading...