लखनऊः योगी सरकार ने 7 IAS व 14 PCS अधिकारियों के किए तबादले

श्रुति को लखनऊ में NHM के अपर मिशन निदेशक के पद की जगह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा के पद पर तैनात किया

0 109

लखनऊ — यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को बड़ी कार्यवाई करते हुए सात आईएएस व 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें श्रुति को लखनऊ में एनएचएम के अपर मिशन निदेशक के पद की जगह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा के पद पर तैनात किया गया है।

जबकि अरविंद सिंह को प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी की जगह लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह प्रेम रंजन सिंह को उन्नाव की जगह प्रयागराज का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रवीण मिश्रा को बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी के पद से हटाकर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपाल अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा 14 पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें राजेश प्रजापति मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव, प्रेमप्रकाश उपाध्याय एडीएम वित्त रायबरेली, कामता प्रसाद सिंह को मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर, प्रभाकांत अवस्थी को एडीएम सिटी आगरा बनाया गया है।

Related News
1 of 1,162

ये रही पूरी लिस्ट…

➡अरविंद सिंह CDO लखीमपुर खीरी
➡प्रेम रंजन सिंह CDO प्रयागराज
➡प्रवीण मिश्रा ACEO नोएडा
➡श्रुति ACEO नोएडा
➡गौरांग राठी नगर आयुक्त वाराणसी
➡मधुसूदन नागराज CDO वाराणसी
➡राजेश राय ACEO यूपीएसआईडीसी
➡राजेश प्रजापति CDO उन्नाव
➡प्रेमप्रकाश उपाध्याय ADM वित्त रायबरेली
➡कामता प्रसाद सिंह CDO बिजनौर
➡प्रभाकांत अवस्थी ADM सिटी आगरा
➡अरुण यादव नगर मजिस्ट्रेट आगरा
➡रमेश मिश्रा CDO सुल्तानपुर
➡रामप्रकाश ADM वित्त जौनपुर
➡अशोक शुक्ला OSD राजस्व परिषद लखनऊ
➡जगदम्बा सिंह ADM वित्त हाथरस
➡हरिशंकर शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट जालौन
➡लवकुश त्रिपाठी ADM न्यायिक ललितपुर
➡कमलेश अवस्थी ADM वित्त संभल
➡अमित कुमार नगर मजिस्ट्रेट बदायूं

➡आशुतोष द्विवेदी रजिस्ट्रार KGMU

(रिपोर्ट-भरत सेठी,लखनऊ)

Comments
Loading...