कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल

प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजकुमारी रत्ना सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई

0 44

प्रतापगढ़ — कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर राजकुमारी रत्ना सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।दरअसल सीएम योगी आज प्रतापगढ़ दौरे पर है।यहां अपनादल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में गड़वारा में जनसभा करना था।

Image result for पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल राजकुमारी

Related News
1 of 658

बता दें कि 29 अप्रैल, 1959 को जन्मी राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। वहीं बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं है।यहीं नहीं राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...