गला रेत महिला को शहीद पथ पर फेंका, पुलिस को मिली अहम जानकारी

डायल-100 बिल्डिंग और इकाना स्टेडियम के पास हुई वारदात

0 46

लखनऊ–आज गोसाईंगंज शहीद पथ के पास घायल महिला को देख लोगों में हड़कंप मच गया। महिला से पुलिस को अहम जानकारी मिली है।

दरअसल बुधवार रात 10:30 के करीब चिनहट के कमता निवासी शिवांक सक्सेना अपनी एक दोस्त के साथ महिंद्रा केयूवी कार से शहीद पथ से गुजर रहे थे। डायल-100 बिल्डिंग और इकाना स्टेडियम के पास दोनों ने एक महिला को घायल हालत में सड़क पर तड़पता देखा। कार रोककर दोनों महिला के पास पहुंचे तो देखा कि उसके गले से काफी खून बह रहा था। दोनों ने 100 नंबर पर सूचना दी।

Related News
1 of 1,307

मौके पर बाइक सवार दो सिपाही पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी के आने का इंतजार करने लगे। वक्त गुजरता देख शिवांक और उनकी दोस्त में महिला को कार में लेटाया और राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

हालांकि महिला ने लिखकर जो जानकारी दी है फिलहाल पुलिस उसी आधार पर तफ्तीश कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की उम्र 35 वर्ष है।

Comments
Loading...