लखनऊः भीषण सड़क हादसे में भाजपा विधायक के भाई समेत 4 की मौत

हादसा इतना भीषण था का की कार के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

0 202

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में घुस गई. हादसा इतना भीषण था का की कार के परखच्चे उड़ गए.इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.वहीं सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related News
1 of 1,161

बता दें कि घटना कोतवाली हसनगंज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में गोंडा से मेहनौन के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई, बहन और 2 भांजियां दिल्ली से वापस गोंडा आ रहा थे. इसी दौरान कार के सामने आचानक कंटेनर आने से उसमें घुस गई. गाड़ी को विधायक के भाई ब्रजेश द्विवेदी चला रहे थे. इस हादसे में चारो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सूचना मिलने पर विधायक के घर पर समर्थकों का तांता लगा हुआ है.

Comments
Loading...